जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) और स्विचऑन फाउंडेशन ने शुक्रवार को परिसर में ‘मूव फॉर अर्थ सिम्पोजियम 2025’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 443 प्रतिभागियों, 90 किसानों और 20 वक्ताओं ने हिस्सा लिया। पर्यावरणीय मुद्दों और सतत विकास के विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आईएएस भोर सिंह यादव ने बीज संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा में पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक नवाचारों के साथ मिश्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही छात्रों से एआई युग में प्रासंगिक बने रहने के लिए रिपोर्ट लेखन, एक्सेल और प्रस्तुतीकरण जैसे कौशल विकसित करने का आग्रह किया। संस्थान के निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने कहा कि यह सहयोग अनुसंधान, नीति और सामुदायिक कार्रवाई को जोड़ता है। स्विचऑन फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक एकता जाजू ने कहा कि जलवायु-अनुकूल कृषि झारखंड के किसानों के लिए जीवन रेखा है।


