रांची। सीएसआर कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन रांची में किया गया, जिसमें रांची में चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार को बाल अधिकार, बाल तस्करी रोकने और मिसिंग चिल्ड्रेन को ढूंढने के लिए चेंजमेकर्स अवार्ड 2025 प्रदान किया गया। बैद्यनाथ कुमार ने 10000 से ज्यादा बच्चों को रेस्क्यू करने और कई मानव तस्करों को गिरफ्तार कराने के लिए कार्य किया है।


