सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश

शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम सभागार में उप प्रशासक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डोर टू डोर कचरा उठाव के साथ ही सड़कों और नालियों की सफाई की समीक्षा की गई। एजेंसी ने बताया कि 53 वार्डों में 300 वाहनों से कचरे का उठाव हो रहा है। सभी भवनों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग लिया जा रहा है। सुपरवाइजर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान 53 वार्डों में रोजाना कचरे का उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *