पूर्व पार्षद अजय गोशाला रोड पर गर्म दूध का लंगर लगाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना चार साहिबजादों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व पार्षद अजय नैय्यर टैंकी की अध्यक्षता में उनकी याद में गौशाला रोड पर दूध का लंगर लगाया गया। इस मौके पर अजय नैय्यर टैंकी ने कहा कि चार साहिबजादों की शहादत सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि ऐसा इतिहास है, जो हमें हमेशा प्ररेणा देता रहेगा और हमें गलत के खिलाफ बोलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। टैंकी ने कहा कि बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह चमकौर साहिब जंग में शहीद हुए थे यह लड़ाई मुगलों के साथ हुई थी। इसमें उन्होंने शहीदी प्राप्त करते हुए इंसानियत को संदेश दिया था कि हमेशा बुरे के खिलाफ आवाज उठाएं। यह शहादत इंसानियत को बचाने के लिए हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *