जमशेदपुर में 24 घंटे की लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों और डूब क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो पुल स्थल पर सुवर्णरेखा नदी का वर्तमान जलस्तर 121.64 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान 121.50 मीटर से 0.14 मीटर अधिक है। खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर पुल स्थल पर खरकई नदी का जलस्तर 130.15 मीटर तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 129.00 मीटर से 1.15 मीटर ऊपर है। प्रशासन अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। साथ ही जनहानि से बचने के लिए नागरिकों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।


