लुधियाना में एक एनआरआई पति ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। आरोपी पति ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना जगराओं की है। पीड़िता के पिता हरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 2021 में हरप्रीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही हरप्रीत और उसके परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे। शादी के कुछ समय बाद ही लड़का कनाडा वापस चला गया। उसके बाद उसके माता पिता ने लड़की को तंग परेशान किया जाने लगा।पीड़िता के पिता ने 5 लाख रुपए का इंतजाम करके दिया, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती गई। कनाडा में कर रहा परेशान- पिता
थाना सदर रायकोट के एएसआई जगदीप सिंह के अनुसार, आरोपी हरप्रीत सिंह ने किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बना लिए। वह अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पहले भारत में और अब विदेश में भी पीड़िता को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति हरप्रीत सिंह, उसके पिता दर्शन सिंह और मां परमिंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी गांव दाता के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


