एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार:जामताड़ा में विधवा महिला ने जबरन घर में घुसकर रेप करने का लगाया आरोप

जामताड़ा के फतेहपुर थाना के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को एक विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एएसआई विरंची प्रसाद भोक्ता पर 52 वर्षीय आदिवासी महिला ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी एएसआई ने उनके घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। महिला के विरोध करने पर उसने उनका मुंह दबाया और मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि एएसआई पहले भी उनके घर के आसपास आता-जाता रहता था। फतेहपुर थाना प्रभारी कुंदन वर्मा ने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *