लुधियाना में दिव्यांग दुकानदार से दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:48 घंटे में दो आरोपी पकड़े, एक साथी फरार; स्कूटी से भागे थे, VIDEO

लुधियाना में दिनदहाड़े लूट के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 20 अगस्त को नकाबपोश बदमाशों ने दिव्यांग दुकानदार मनप्रीत सिंह की दुकान से 70 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया था। खन्ना पुलिस ने बीबीपुर में हुई चोरी पर कार्रवाई की है। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी और सदर थाना एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सतपाल सिंह सत्ता बीबीपुर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी मनवीर सिंह उर्फ बिल्ला लल्लों खुर्द का निवासी है। तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। कैश का बैग लेकर स्कूटी से भागे
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में देखा गया कि बदमाश एक्टिवा स्कूटी पर आए और मनप्रीत को धमकाकर काउंटर पर रखा नकदी का बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर ही दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया। डीएसपी भाटी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि आपराधिक और समाज विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *