घर के रैक में छिपा था 8 फीट लंबा अजगर…VIDEO:मरवाही में रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ा, फिर जंगल में छोड़ा

मरवाही के बरौर में एक परिवार को उनके घर में अचानक 8 फीट लंबा अजगर मिलने से दहशत फैल गई। रविन्द्र प्रताप सिंह के घर के रैक में छिपा हुआ अजगर परिवार के सदस्यों की नजर में आया। रविन्द्र ने तुरंत स्थानीय रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मुकुंद पैकरा, शक्ति ताम्रकार, अनीष मसीह और राहुल गुप्ता की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होने के बाद घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली। तस्वीरों में देखिए स्नेक कैचर ने अजगर को किस तरह पकड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *