कोटरी नदी पार नहीं कर पाने से बच्चे की मौत:कोयलीबेड़ा के सितरम में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, 5 साल से पुल निर्माण अधूरा

कांकेर के कोयलीबेड़ा विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का एक और मामला सामने आया है। कंदाड़ी के आश्रित ग्राम आलदंड में 8 वर्षीय विजय नुरेटी की इलाज न मिलने से मौत हो गई। 19 अगस्त की रात बच्चे को तेज बुखार आया। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से परिजन घरेलू उपचार करते रहे। अगले दिन जब बुखार नहीं उतरा, तो परिजन उसे बांदे अस्पताल ले जाने निकले। लेकिन रास्ते में कोटरी नदी में बाढ़ की स्थिति थी। बारिश के कारण नाव भी नहीं चल पा रही थी। सितरम में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र भी मदद नहीं कर सका। वहां कोई मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। इस केंद्र पर नदी के दोनों ओर की दो ग्राम पंचायतों के 10 गांव निर्भर हैं। पुल का निर्माण शुरू हुआ, ठेकेदार ने काम बीच में छोड़ा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 5 साल पहले दो पुलों की स्वीकृति दी गई थी। कंदाड़ी-बेठिया और मरबेड़ा में 9-9 करोड़ रुपए की लागत से पुल बनने थे। मरबेड़ा में पुल का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन कुछ दिनों बाद ठेकेदार ने काम छोड़ दिया। कंदाड़ी-बेठिया पुल का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर किया है। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और पुल निर्माण की धीमी गति स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। बच्चे के मौत की कोई सूचना नहीं
बीएमओ कोयलीबेड़ा संजीव वैष्णव ने कहा सितरम क्षेत्र में किसी बच्चे की मौत की सूचना नहीं है। वहां के लोगों की तबीयत खराब होने की भी कोई सूचना नहीं है। सितरम में एएनएम पदस्थ है। वर्तमान में उनकी हड़ताल चल रही है इस कारण क्षेत्र में नहीं रही होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *