फाजिल्का में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे गांव पानी में डूब गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए शनिवार को पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ट्रॉली में अधिकारियों को साथ लेकर खुद ट्रैक्टर पर सवार पहुंचे। घटना सरहदी इलाके की है। करीब 7000 एकड़ फसल डूब चुकी है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि यह कुदरत की मार है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सतलुज में बड़े जलस्तर से न सिर्फ फसलों का नुकसान हुआ है बल्कि कई लोगों के घर भी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रयास किए जा रहे है, जिसमें पशुओं के लिए फीड का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह पर पानी ने घरों को चारों तरफ से घेर लिया है। जहां पर लोगों को पीने के पानी की दिक्कत आ गई। जिसके लिए पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार अपना फर्ज अदा कर रही है और प्रभावित फसलों का मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है और पीड़ितों को बनता मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पानी से करीब 7 हजार एकड़ रकबा प्रभावित हुआ है।


