जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश से मूर्तिकार परेशान हैं। गणेश चतुर्थी 27 तारीख को है और मूर्तियों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। मूर्तिकार मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को सुखाने के लिए गैस और लकड़ी का सहारा ले रहे हैं। इस प्रक्रिया में उनकी मेहनत के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ रहा है। गणेश चतुर्थी के बाद दुर्गा पूजा भी है। एक से चार लाख रुपये तक की कीमत वाली प्रतिमाएं बारिश के कारण जोखिम में हैं। मूर्तिकारों के सामने एक तरफ लगातार बारिश और दूसरी तरफ मूर्तियों को समय पर तैयार करने की चुनौती है।


