गुमला में महिला ने दी जान:पति के साथ खाना खाने के बाद रात में फांसी लगाई, 5 साल का बेटा भी था साथ

गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। झिकिरिमा पोड़ाटोली की रहने वाली 27 वर्षीय बसंती कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की रात की है। मृतका के पति कमल लोहरा ने बताया कि दिन में वे दोनों साथ में मडुवा की रोपाई करके घर लौटे थे। बसंती ने घर आकर खाना बनाया और पूरे परिवार ने साथ में भोजन किया। इसके बाद सभी एक ही कमरे में सोने चले गए। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। कमल ने बताया कि रात करीब 2 बजे जब वह शौच के लिए उठा, तो बगल के कमरे में बसंती फांसी के फंदे से लटकी मिली। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय उनका 5 वर्षीय बेटा भी वहीं सो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सच्ची टोप्पो ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *