बठिंडा पुलिस ने 70 हजार रुपए लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना मनवाला निवासी अवतार सिंह के साथ हुई। वह 19 अगस्त को अपने रिश्तेदार को पैसे देने जा रहे थे। उनके साथ गाड़ी में उनकी सिरी भी थी। गांव नसीबपुरा में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। आरोपियों ने तलवंडी साबो के पास अवतार सिंह के साथ मारपीट की और उनकी जेब से कैश छीन लिया। इसके बाद आरोपी उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने एक राहगीर के फोन से अपने रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार उन्हें तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल ले गए। तलवंडी साबो थाने के हवलदार रुपिंदर पाल सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया। डीएसपी तलवंडी साबो के मुताबिक, थाना प्रमुख यादविंदर सिंह की टीम ने गांव जीवन सिंह वाला के पास लसारा ड्रेन के नजदीक से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में अमरजीत सिंह अमना और गगनदीप सिंह नसीबपुरा समेत चार लोग शामिल हैं।


