अमृतसर | समाज सेवी संस्था श्री गुरु रामदास जी वेलफेयर सोसायटी ने शनिवार को लारेंस रोड पर दशमपिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की माता गुजर कौर और गुरु साहिब के चारों साहिबजादों की लासानी शहादत को समर्पित दूध का लंगर लगाया। गणपति टावर स्थित संस्था के दफ्तर के सामने लगाए गए लंगर के बारे में प्रधान गुरविंदर सिंह पप्पी ने बताया कि लंगर सुबह 8 बजे शुरू हुआ और बाद दोपहर तक जारी रहा। इसमें अमरप्रीत सिंह लक्की, मनिंदरबीर सिंह, हीरा सिंह, गौरव, रवि प्रकाश बबलू, गुरप्रीत गोपी, सुखविंदर सिंह आदि ने सेवा निभाई और सहयोग किया।


