भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने क्लीनिक से साढ़े 15 हजार रुपए चोरी करने के मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार वर्मा निवासी किचलू चौक ने बताया कि उसने अपने घर के नीचे हड्डियों के इलाज के लिए क्लीनिक खोला है। कोई अज्ञात महिला क्लीनिक में दाखिल होकर गोलक से साढ़े 15 हजार रुपए चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने बताया इस मामले में आरोपी की पहचान के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।


