राजस्थान के तमाम जिलों में तेज बारिश, ओले गिरने के साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी चली। धौलपुर में 27 दिसंबर की रात करीब 9 बजे तूफान के साथ तेज बारिश हुई। जगह-जगह पेड़ और कच्चे मकान धराशायी हो गए। कई जगह रास्ता ब्लॉक हो गया। धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के पक्का पुरा गांव में शुक्रवार देर रात आई आंधी से मकान की दीवार गिर गई। हादसे में केदार पुत्र बिहारी की मौत हो गई है। इसके अलावा अलग-अलग इस तरह की घटनाओं में 17 लोग घायल हुए हैं। कोहरे के कारण इनोवा-टैक्सी में टक्कर, एक की मौत
कोहरे के कारण जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर देचू के पास इनोवा और टैक्सी की टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं बोलोतरा के कल्याणपुर इलाके में जोधपुर-बालोतरा हाईवे पर खड़ी पिकअप जीप को पीछे से बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवार एक युवक घायल हो गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज (28 दिसंबर) भी कोटा, भरतपुर संभाग के 7 जिलों में हल्की बारिश और 26 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 दिसंबर से आसमान साफ होगा और सर्द हवा चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होगी। विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर की रही
दौसा-अलवर के अलग-अलग इलाकों में आधी रात के बाद हुई तेज बरसात के साथ ओले भी गिरे हैं। जयपुर, पाली, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, सीकर सहित राजस्थान के तमाम जिलों में शनिवार सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर की रही। हाईवे पर हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। फोटो में देखिए मौसम के रंग… कहां, कैसा रहेगा मौसम, जानिए…


