ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता के विजेताओं को नवाजा

नेहरू युवा केंद्र द्वारा सुशासन दिवस सप्ताह मनाया, प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। वाजपेयी दूरदर्शी नेता रहे, राजनीतिक कौशल गजब मुख्य अतिथि तोषनीवाल ने युवाओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि वाजपेयीजी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्हें उनके राजनीतिक कौशल, काव्यात्मक अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। उनकी जयंती को इस सुशासन से जोड़कर सरकार, नागरिकों और सार्वजनिक अधिकारियों को बेहतर शासन के उच्च मानकों की ओर प्रेरित करना चाहती है। अध्यक्षता कर रहे गुर्जर ने अटल बिहारीजी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि कलोसिया ने वाजपेयी के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए सुशासन की शपथ दिलाई। संचालन एनएसओ जिला संयोजक शिखर पंचोली ने किया। भास्कर न्यूज| बूंदी नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सुशासन दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत युवा-संवाद, संगोष्ठी व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन में शहर के युवा प्रतिभागियों ने भाग लेकर सुशासन के विषय में विचार रखे। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बूंदी खेलकूद विकास समिति के अध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल रहे। अध्यक्षता शिक्षाविद् राधेश्याम गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि छात्रसंघ महासचिव देवेश कलोसिया, युवा स्वयंसेवक रोहन गुर्जर, मजहर अंसारी रहे। भारत रत्न वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र योगी ने बताया कि इस दौरान सुशासन व वाजपेयी की जीवनी संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें हार्दिका राठौड़, अंकित गुर्जर, भोजराज गुर्जर, काजल, गणेश मीणा, सीमा नागर, कृष्ण गुर्जर, निशा मीणा विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से सम्मान प्रतीक देकर पुरस्कृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *