पायनियर स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड में हरियावल टीम ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें पौधों का हमारे जीवन में महत्व के बारे बच्चों को जागरूक किया गया । सुनील चोपड़ा ने कहा कि पौधे हैं तो ऑक्सीजन हमें जीने के लिए मिलती है। पौधों के बगैर हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पौधे हमारे बिना रह सकते हैं पर इंसान पौधों के बिना नहीं रह सकता। अध्यापकों और बच्चों को जागरूक किया गया कि कोई भी उत्सव हो तो कम से कम एक पौधा लगा कर मनाएं। पीएन शर्मा ने पानी के गिरते स्तर पर चिंता जताई और पानी को बचाने बारे जागरूक किया। पूनम शर्मा ने ऑर्गेनिक खेती बारे बहुत ज्ञानवर्धक जानकारी दी ओर वेस्ट मैनेजमेंट बारे सभी को बताया कि हम घर पर ही सबसे अच्छी खाद कैसे तैयार कर सकते हैं। हरप्रीत सिंह ने प्रिंसिपल भास्कर और स्कूल स्टाफ का सेमिनार और पौधारोपण करने पर धन्यवाद किया।


