अमृतसर| जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अमृतसर द्वारा 25 अगस्त सोमवार को खालसा कॉलेज की प्रबंधकीय समिति के अंतर्गत खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में आयोजित की जाने वाली ओपन जिला एथलेटिक्स मीट को मौसम की अनुकूल परिस्थितियां न होने के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। मीट की नई तिथि के संबंध में जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। इस संबंध में जानकारी रणकीरत सिंह संधू महासचिव जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अमृतसर की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि यह निर्णय मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए आयोजकों द्वारा लिया गया है।


