इस्लामाबाद के अधीन आते रामनगर कॉलोनी स्थित एक फैक्टरी में रेड हुई। इस छापेमारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के नकली पैंट तैयार करने वाले मालिक को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। इस कार्रवाई में 14 बोरी पैकिंग अलग-अलग ब्रांडों जैसे जारा, लीवाइज और यूएसपीए पोलो के नकली पैंटों की खेप बरामद की। इस बरामद बोरियों को पुलिस के हवाले किया गया। यह रेड रविवार की शाम 4 बजे की गई। मीडियासॉफट लीगल सालूशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना के हरमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचला मिली थी कि रामनगर कॉलोनी स्थित फैक्टरी वॉय एंड संस में मालिक राजीव कपूर उर्फ मोंटू लगभग 5-6 सालों से अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के नकली प्रोडक्ट्स बनाकर अमृतसर और लुधियाना मार्केट में बेच रहा है। जिसके बाद पुलिस को साथ में लेकर उस फैक्टरी में रेड कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी राजीव से जो दुकानदार कपड़े खरीदते रहे हैं, उनपर भी उनकी नजर है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी राजीव को काबू कर उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर किया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


