बारां| शहर के न्यू ऐरा कॉन्वेंट स्कूल में विंटर सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य और नैतिक शिक्षा से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल निदेशक राजेश मान और प्रधानाध्यापिका गुंजन बोधजानी ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि इस तरह की सह शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक व सांस्कृतिक विकास करना है।


