रेलवे स्टेशन के कुएं में मिला युवक का शव:बालोद में दो दिन से था लापता, परिजन ढूंढते पहुंचे तो डूबा हुआ मिला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही में लापता युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास कुएं में मिला है। युवक दो दिन से घर नहीं लौटा था। परिजन तलाश करते हुए पहुंचे, तो कुएं में उसका शव तैरता दिखाई दिया। जिसके बाद गुंडरदेही पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान गुंडरदेही वार्ड क्रमांक 8 संजय नगर चौक निवासी मोहम्मद सिकंदर तिगाला उर्फ सोनू (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह 21 अगस्त से घर नहीं लौटा था। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गुंडरदेही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन बाद रेलवे स्टेशन के सामने कुएं में मिला शव परिजनों के मुताबिक, कुछ लोगों ने आखिरी बार सिकंदर को रेलवे स्टेशन की ओर जाते देखा था। इसी आधार पर उसका भाई स्टेशन के पास तलाश करने पहुंचा। पास के कुएं में झांककर देखा तो शव तैरता हुआ मिला। इसके बाद गुंडरदेही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी गुंडरदेही टीआई मनीष शेंडे ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वह कई बार घर से बिना बताए निकल जाता था और कुछ दिन बाद लौट आता था। मर्ग कायम कर लिया गया है। मौके पर पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *