आज से नेत्रदान पखवाड़ा मनाएगी ” दिशादीप’

बहुउद्देशीय स्वयंसेवी संस्था ‘दिशादीप’ 25 अगस्त से आठ सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाएगी। इसे लेकर संस्था के सदस्यों की ओर से रूपरेखा तैयार करने को लेकर मीटिंग हुई। दिशादीप के संस्थापक व चीफ लायन एसएम सिंह ने कहा कि भारत में 15 लाख के करीब कॉर्निया अंधेपन के शिकार लोग हैं, जिनको हमारे मरणोपरांत दान की गई आंखों से रोशनी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका जैसा छोटा देश नेत्रदान में विश्वभर में अग्रणी है। इस पखवाड़े में टीम दिशा दीप स्कूलों कॉलेज यूनिवर्सिटीज, सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों व घर घर जाकर नेत्रदान के प्रति जन जागरण मुहिम चलाएंगे तथा सेमिनार आयोजित करेंगे। मीटिंग में उप-चेयरमैन रमेश लखनपाल, मॉडल टाउन एरिया में फॉर्म भरेंगे। यहां तरसेम जालंधरी, सुरेंद्र भारती सेक्रेटरी जनरल, कैप्टन जसविंदर सिंह चेयरमैन तथा मुख्य संरक्षक एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *