मुस्लिम संगठन पंजाब की मीटिंग चेयरमैन सैय्यद अली व प्रधान एडवोकेट नईम खान की अगुवाई में हुई। इसमें पंजाब के अलग-अलग जिलों से पदाधिकारी पहुंचे। मीटिंग में संगठन के भविष्य की रूपरेखा, सामाजिक कार्यों और समुदाय के उत्थान से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान नईम खान ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की सियासत के बदलते दौर में मुसलमानों के बीच एक नई सोच और जागरूकता देखने को मिल रही है। लंबे अरसे से विभिन्न पार्टियां मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझती रही हैं, मगर अब हालात बदल रहे हैं। बैठक में इंतजार खान, दाउद आलम, सैय्यद अली, खालिद खान, मौलाना जाकिर हुसैन, मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी आदि मौजूद रहे। आजाद, सरफराज खान आदि मौजूद रहे।


