सुबोध मिश्रा| हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अब मरीज संक्रमण के खतरे से मुक्त रहेंगे। इसके लिए अस्पताल के ट्रामा सेंटर के सामने दो आधुनिक ऑटो स्टेरलाइजर यूनिट स्थापित किया गया है जहां दो आधुनिक मशीन स्थापित किए गए हैं। यह मशीन न सिर्फ सर्जिकल उपकरणों को ऑटो स्टेरलाइज करेगा बल्कि अस्पताल में बेड पर बिछाए जाने वाले चादर भी धुलेंगे और स्टेरलाइज होंगे। अब तक अस्पताल के सभी बेडशीट की धुलाई हाथों से होता था धुलाई में वक्त लगता था। जिसके कारण चादर समय पर नहीं धूल पाए थे और चादर का अभाव महसूस किया जाता था। यह भी संदेह बना रहता था की चादर संक्रमण मुक्त है या नहीं। जबकि ऑपरेशन थिएटर में सर्जिकल उपकरण गर्म पानी में खौलाया जाता था। 300 से अधिक बेड के इस अस्पताल में मैन्युअल स्टेरलाइजेशन संतोष जनक नहीं हुआ करता था। इसे देखते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सीएसएसडी अर्थात सेंट्रल स्टेरलाइजेशन सिस्टम डिपार्टमेंट स्थापित करने का मन बनाया और दो आधुनिक मशीन स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह मशीन डीएमएफटी मद से स्थापित किया गया है। इस अस्पताल का अक्सर 300 बेड लगातार मरीजों व अटेंडेंट से भरे रहते हैं। अब जैसे ही बेड से चादर हटेगा ऑटोक्लेव मशीन में स्टेरलाइज होगा। स्टेरलाइज होने के बाद सारे चादर फिर से स्टोर में रिजर्व हो जाएंगे। जिस बेड में चादर की कमी होगी वहां तत्काल उपलब्ध कराया जा सकेगा। वहीं अस्पताल में ट्रामा सेंटर का सर्जिकल वार्ड लगातार व्यस्त होता है 24 घंटे यहां एक्सीडेंटल व अन्य मरीज का आना-जाना होता है जबकि आर्थो गायनी समेत चार-चार ओटी सक्रिय हैं। यहां हर वक्त सर्जिकल उपकरणों की जरूरत होती है और इनका स्टेरलाइज होना अति आवश्यक होता है। अब इन उपकरणों को ऑटोक्लेव स्टेरलाइजेशन मशीन से स्टेलाइज किया जाएगा। जिसमें 100 फ़ीसदी संक्रमण मुक्त होने की गारंटी होगी। सुपरिटेंडेंट डॉ अनुकरण पूर्ति ने कहा कि यह बहुत उपयोगी इंस्ट्रूमेंट अस्पताल को उपलब्ध हो गया है। जिसमें कपड़ा के साथ-साथ ओटी के सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट के अलावा वैसे उपकरण जिससे संक्रमण की संभावना है उसे स्टेरलाइज किया जा सकेगा। कम समय लगेगा संक्रामण मुक्त होने की पूरी गारंटी होगी। बेड से चादर हटेगा, ऑटोक्लेव मशीन में स्टेरलाइज होगा


