संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का विरोध प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रविवार को संविधान संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ गिरिडीह शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। झामुमो की केंद्रीय समिति के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित जिला कार्यालय से जुलूस निकालते हुए टावर चौक तक मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की और टावर चौक पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाया। अध्यक्षता झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन व संचालन अजीत कुमार पप्पू ने किया। पूर्व विधायक केदार हजरा और झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रणव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। केंद्र सरकार की जनविरोधी मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *