चपुआडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार का सामूहिक गायत्री महायज्ञ

भास्कर न्यूज | गिरिडीह अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह की ओर से रविवार को प्रखंड बेंगाबाद अंतर्गत ग्राम चपुआडीह स्थित बजरंग मंदिर परिसर में सामूहिक गायत्री महायज्ञ, मंत्र जप और मंत्र लेखन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां गायत्री की वंदना से हुई। इसके बाद वैदिक रीति से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन लव कुमार सिन्हा ने िकया। उन्होंने बारी-बारी से सभी देव शक्तियों का आह्वान करते हुए गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और अन्य वैदिक मंत्रों के माध्यम से यज्ञ भगवान को आहुतियां दीं। इस दौरान मानवता के कल्याण, सुख, शांति और स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। इसके बाद5 मिनट का सामूहिक प्रार्थना सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने नियमित गायत्री मंत्र लेखन का भी संकल्प लिया। चपुआडीह संयोजक चिरंजीवी राम ने जानकारी दी कि अब से हर रविवार सुबह 8 से 10 बजे तक बजरंग मंदिर परिसर में सामूहिक हवन, जप और मंत्र लेखन का आयोजन किया जाएगा, जिससे आस-पास के लोग नियमित रूप से जुड़कर आध्यात्मिक लाभ ले सकें। गायत्री परिवार गिरिडीह के लव कुमार सिंहा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गिरिडीह जिले के लगभग सभी प्रखंडों में गायत्री परिवार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर कामेश्वर सिंह, लव कुमार सिंहा, चिरंजीवी राम, पिंटू कुमार बडगवे, उमेश राम लोहानी, आलोक कुमार गुप्ता, मोनू कुमार गुप्ता, नितेश कुमार लोहानी, मंजू देवी, निराली कुमारी, छोटी कुमारी, मीना देवी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *