बगोदर | बगोदर के बस पड़ाव में आगामी 31 अगस्त को विराट करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सफल बनाने के लिए रविवार शाम करम अखाड़ा समिति बगोदर की ओर से एक तैयारी बैठक की गई। बैठक में आयोजन से संबंधित रूपरेखा तैयार की गई और अलग-अलग स्तर पर ज़िम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन छोटन प्रसाद छात्र ने किया। प्रवीण कुमार को अध्यक्ष, लखन मेहता को सचिव तथा डालेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बालेश्वर महतो को उपाध्यक्ष तथा छोटन प्रसाद छात्र, नारायण महतो व त्रिभुवन महतो को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मौके पर प्रवीण कुमार, कुंजलाल महतो, तुलसी तलवार, संतोष महतो, नागेश्वर महतो, शंकर दयाल, देवनंदन महतो, गोविंद महतो, टहल महतो, प्रेमचंद प्रसाद, रूपेश महतो थे।


