चंडीगढ़ में बाइक सवार 2 युवकों की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, साथी बोला- मेरी जान हैलमेट पहनने से बची

चंडीगढ़ में देर रात सेक्टर-40/41 लाइट प्वाइंट पर बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सेक्टर-56 निवासी विकास और ध्रुव की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक अंकुश हैलमेट पहनने की वजह से बच गया। घायल तीनों को पुलिस ने तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विकास और ध्रुव को मृत घोषित किया। थाना सेक्टर-39 पुलिस के अनुसार, विकास और ध्रुव अपने दोस्त अंकुश के साथ सेक्टर-42 में कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-40/41 लाइट प्वाइंट पर पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक दूर जाकर गिरी और तीनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकुश बोला- हैलमेट पहनने से बची जान
बाइक चला रहा अंकुश, जो मलोया का रहने वाला है, ने बताया कि उसने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अंकुश ने यह भी बताया कि उसने हैलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने अंकुश के बयान पर फरार कार चालक के खिलाफ लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की तस्वीरें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *