राजनांदगांव| ग्राम पंचायत परमालकसा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शारदा मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल राजनांदगांव से डॉ. आयुष अग्रवाल द्वारा पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं दी गई। इसमें समान्य जांच रक्तचाप, मधुमेह, हड्डी जोड़, सर्दी, जुकाम, बुखार, लिवर, किडनी सहित अनेक प्रकार से रोगों से संबंधित स्वास्थ्य जांच की गई। ग्रामीणों ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जानकारी रामकिसुन साहू ने दी।


