चयनित दल जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में करेंगे विखं का प्रतिनिधित्व

भास्कर न्यूज| महासमुंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आशी बाई गोलछा, महासमुंद मंे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों के पालन के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन व गृह विभाग के सहयोग से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” विषय पर शनिवार को विकासखण्ड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन एटीएल लैब में किया गया। मुख्य अतिथि नागेंद्र दुबे एएसआई, सम्पा बोस एपीसी समग्र महासमुंद, जिला नोडल जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य जीआर सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 52 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। निर्णायक मंडल में तुलेन्द्र सागर, चन्द्रशेखर मिथलेश एवं केशव साहू रहे। जिसमें प्रथम स्थान पीएस श्री सेजस, तुमगांव रहे। वही द्वितीय स्थान पर शास. आशी बाई गोलछा उमा विद्यालय, महासमुंद और शास. हायर सेकेंडरी स्कूल, भोरिंग ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह सांत्वना पुरस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल बड़गांव, शा. मा. विद्यालय बेमचा और स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम उमा विद्यालय महासमुंद को मिला। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर चंद्राकर नोडल अधिकारी, विकासखंड साक्षरता मिशन द्वारा किया गया। वालेन्टिर दुर्गेश साहू, गीतांजलि दीवान, कुसमी ओगरे एवं पार्थ साहू का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर प्रभारी शिक्षक अश्वनी कुमार धीवर , ज्योति किरण चंद्राकर, कमलेश्वरी साहू, महेश ध्रुव, रेखा राजपूत, किरण पटेल वरिष्ठ व्याख्याता विमल मन्नड़े, आशीष देवांगन, पवन साहू सीएसी, प्रधान आरक्षक कृपा राम साहू आरक्षक राधेलाल चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी मौजूद थे। दुर्घटना होने पर निर्भीक होकर दे सूचना, मन में भय न रखे : एएसआई मुख्य अतिथि नागेंद्र कुमार दुबे एएसआई ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा मित्रता पूर्ण व्यवहार का परिचय हमेशा देते है कोई दुर्घटना हो जाती है तो निर्भीक होकर पुलिस को सूचना देना चाहिए। किसी भी प्रकार का भय मन में नहीं रखना चाहिए इसके साथ ही यातायात संबंधित सभी नियमों की जानकारी सभी को होना चाहिए जिससे किसी प्रकार की घटना न हो। इसलिए सभी को अपने जीवन में नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *