छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में युवती को अर्धनग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। एकतरफा प्यार और शादी से इनकार करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सतीश कुमार मरकाम (21) युवती से एकतरफा प्यार करता था, जब उसने शादी की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 22 जुलाई को वह झाड़ियों में छिपकर मौके की तलाश कर रहा था। मौका पाते ही वह युवती उठा ले गया। कई मोबाइल नंबरों की गई जांच जंगल में ले जाकर अर्धनग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इधर, साइबर सेल की टीम ने हजारों मोबाइल नंबरों की बारीकी से जांच की। इस दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर ग्राम मुंडीपारा धुरली के सतीश कुमार मरकाम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में बयान बदलता रहा आरोपी पूछताछ के दौरान सतीश बार-बार बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस का शक उस पर गहराता गया। गहन पूछताछ के बाद यह सामने आया कि आरोपी की पीड़िता से 2-3 साल पहले जान-पहचान हुई थी और वह उससे एकतरफा प्रेम करता था। एक साल पहले उसने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने अगल-अलग धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


