डीपी मंगल अध्यक्ष व आरके जैन मेवाड़ चैंबर के महासचिव नियुक्त

भीलवाड़ा | मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की 53 वीं वार्षिक आम सभा में शनिवार को कार्यकारिणी समिति व पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव हुए। आमसभा के बाद कार्यकारणी समिति की पहली बैठक में लग्नम स्पिनटेक्स लिमिटेड के चेयरमैन डीपी मंगल को सर्वसम्मति से वर्ष 2024-25 के लिए अध्यक्ष चुना गया। चार्टेड अकाउंटेंट डीपी मंगल को 35 से अधिक वर्षों का टेक्सटाइल व अर्न्तराष्ट्रीय व्यापार का अनुभव है। आरके जैन को लगातार 8वें वर्ष मानद महासचिव चुना गया। आरके जैन सीएस है। कॉर्पोरेट सलाहकार व काफी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े है। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. आरसी लोढा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिन्दुस्तान जिंक के किशोर कुमार एस, मनोमय टेक्स इण्डिया के योगेश लढ्ढा व संगम इण्डिया के अनुराग सोनी को उपाध्यक्ष चुना गया। निर्मल जैन को संयुक्त सचिव व एसके सुराना को कोषाध्यक्ष चुना। इससे पूर्व मानद महासचिव आरके जैन ने गत वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत भीलवाडा के लिए लगभग 10 हजार करोड़ के एमओयू हुए है। उद्योगों के लिए औद्योगिक भूमि के रूपांतरण की समस्या सामने आ रही है, क्योंकि जिला स्तर पर मात्र 2 लाख वर्ग मीटर तक के अधिकार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *