भीलवाड़ा | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गांधी भवन भीलवाड़ा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में शाम 4 बजे किया गया। त्रिपाठी ने इस अवसर पर बताया कि आर्थिक सुधारों के नायक के रूप में मनमोहन सिंह को देश ही नहीं पूरी दुनिया याद रखेगी। चंद्रप्रकाश अमरवाल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप सिंह, पूर्व यूआईटी चेयरमेन कैलाश व्यास, कैलाश सेन, रामलाल गाडरी, कलीम काजी, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक, भंवरलाल गर्ग, राजेन्द्र जैन, निरंजन राजस्थला, मोहम्मद रफीक शेख, दीपक व्यास, राजेश चौधरी, अब्दुल सलाम मंसूरी, ईश्वर खोईवाल, मुस्ताक अली मंसूरी आदि मौजूद रहे। इधर, पीसीसी सचिव विभा माथुर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके लिए देश का विकास एवं जनहित ही सर्वोपरि रहा।


