जालंधर/अपरा | बुद्ध विहार सोफी पिंड सेंटर में प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से 16वीं प्रतियोगिता “डॉ. अंबेडकर जीवन संघर्ष” पुस्तक पर करवाई गई। जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी के लगभग 50 विद्यार्थियों ने पेपर दिए। इसके उपरांत बुद्ध वंदना, त्रिशरण और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। ट्रस्ट के जनरल सचिव एडवोकेट हरभजन सांपला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जो प्रयास प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से युग पुरुष, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के जीवन और संघर्ष के प्रचार और प्रसार के लिए किया गया है, यह बहुत ही सराहनीय कदम है। अध्यापक विनोद कुमार का धन्यवाद किया। डॉ. अंबेडकर मिशन सोसाइटी जर्मनी के प्रधान सोहन लाल सांपला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। गुरमीत सांपला, चमन सांपला, मास्टर राम लाल, नरेश सांपला, एडवोकेट राज कुमार बैस चाचोवाल, मंजीत कौर सांपला उपस्थित थे। अपरा में करवाए कार्यक्रम में मास्टर जसपाल संधू, सरपंच विनय अपरा, कमल कुमार, मोहण लाल, डॉ. सोम नाथ, हरबंस राणा भी मौजूद थे।


