दैनिक भास्कर का आयोजन सागर राहगीरी लगातार 106वां सप्ताह रविवार को अटल पार्क में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होगा। इसमें जुंबा डांस सहित कई मनोरंजक स्पर्धा होंगी। 11 विजेता बच्चे सम्मानित होंगे। पतंजलि योग समिति द्वारा योग शिविर लगाया जाएगा। राहगीरी ग्रुप के बंटी जैन राहगीरी ने बताया पिछले सप्ताह हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राहगीरी ग्रुप द्वारा सम्मानित किया जाएगा।


