बरेली में महिला से रेप, निर्वस्त्र मिला शव:हत्या की आशंका; बंद पड़े ईंट-भट्टे पर फेंक कर भागा

बरेली में महिला की हत्या की गई है। महिला की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का शव बंद पड़े ईट भट्टे में मिला है। शव देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या 8 से 10 दिन पहले की गई है। वहीं महिला की हत्या की पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। निर्वस्त्र अवस्था में मिला जला हुआ शव हाफिजगंज एरिया में लाड़पुर गौटिया के पास एक ईट भट्टा है। ईट भट्टा कई सालों से बंद बताया जा रहा है। शनिवार को एक ग्रामीण वहां घूम रहा था। उसने जब वहां महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में जला हुआ मिला है। ऐसा लगता है कि पहले उसके साथ रेप किया गया, फिर उसकी हत्या की गई है। और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया है। महिला का शव बंद पड़े ईट भट्टे की चिमनी में पड़ा हुआ मिला है। शव के पास से मिला पेट्रोल, लाइटर और अन्य सामान
महिला के शव के पास से एक बोतल मिली है, जिसमें थोड़ा सा पेट्रोल भी था। महिला की चप्पलें, लाइटर, उसके कपड़े मिले है। महिला का चेहरा भी कुचला गया है। और गले में फंदा भी लगाया हुआ है। इससे साफ हो जाता है कि किसी ने बड़ी ही बेरहमी से महिला की हत्या की गई है। महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त
पुलिस ने आसपास के गांव वालों से पूछताछ कि की क्या कोई महिला तो लापता नहीं है। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। महिला के शव की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी प्रयास किया कि महिला की शिनाख्त हो जाए, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *