अमित बने पेयजल व स्वच्छता विभाग के विधायक प्रतिनिधि

गढ़वा | गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बेलहारा गांव निवासी अमित कुमार तिवारी को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विधायक प्रतिनिधि बनाया है। उन्होंने जारी पत्र में कहा है कि मेरी अनुपस्थिति में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक में अमित कुमार तिवारी शामिल होंगे। वहीं गढ़वा-रंका विधान सभा क्षेत्र की जनता का पेयजल से संबंधित समस्याओं का समाधान को लेकर भी ससमय कार्य करेंगे। विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर अमित कुमार तिवारी ने कहा कि विधायक के भरोसा पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। वहीं दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *