तहसील में कब्जा रोकने के लिए लोहे का सहारा, पहले ही बन चुके 55 अवैध चैम्बर

भास्कर न्यूज| अमृतसर तहसील कॉम्प्लेक्स में अवैध कब्जे रोकने के लिए सख्त पुलिस एक्शन की बजाए लोहे का सहारा प्रशासन के पास बचा है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को कब्जे वाली जगह देखने को मिला। कॉम्प्लेक्स के बैक साइड जिस जगह पर चैम्बर बनाने के लिए गढ्ढा खोदा जा रहा था, वहां अब बड़ी सी लोहे की ट्रॉलीनुमा चीज रखवा दी गई है। जिसके बाद इस जगह पर कब्जा न होने की उम्मीद बनी हुई है। बता दें कि करीब 41 माह में दो डीसी बदल चुके। जिसमें कई बार रसूखदार-प्रशासनिक अफसर आमने-सामने भी हुए। लेकिन डीसी के बदलते ही दोबारा से अवैध कब्जा शुरू किया जाता रहा। गौर हो कि जुलाई-2022 में तत्कालीन डीसी हरप्रीत सिंह सूदन ने एसडीएम को जांच सौंपी तब बिना मंजूरी करीब 55 चैंबर बन चुके थे तो 200 अवैध बिजली कनेक्शन लगाने की बात सामने आई थी। तब ऐसे सभी अवैध चैंबरों को चिन्हित किया जा रहा था। हालांकि कार्रवाई से पहले ही डीसी का तबादला हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *