अमृतसर | स्वास्थ्य विभाग अमृतसर की ओर से 25 अगस्त से 8 सितंबर तक ‘नेत्रदान-महादान’ पखवाड़ा शुरू किया गया है। इस पहल का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर और सहायक सिविल सर्जन-सह-नोडल अधिकारी (एनटीसीबी) डॉ. राजिंदर पाल कौर ने किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय में सभी नेत्र रोग विशेषज्ञों और कर्मचारियों ने नेत्रदान की शपथ ली तथा सहमति पत्र भरकर इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि नेत्रदान वास्तव में ‘महादान’ है।


