डॉ. रवि महाजन बने आईएससीएलपी एंड सीए के उपाध्यक्ष, मुंबई सम्मेलन में हुआ चुनाव

अमृतसर| अमृतसर के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. रवि कुमार महाजन को इंडियन सोसाइटी ऑफ क्लीफ्ट लिप, पैलेट एंड क्रेनियोफेशियल एनॉमलीज (आईएससीएलपी एंड सीए) का नया उपाध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा मुंबई में हुए प्रतिष्ठित इंडोक्लीफ्ट 2025 सम्मेलन में की गई। डॉ. महाजन अपने अगले कार्यकाल में स्वतः ही सोसाइटी के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। डॉ. महाजन के नेतृत्व में, यह भी घोषणा की गई है कि राष्ट्रीय क्लेफ्ट कांग्रेस 2027 का आयोजन मार्च/अप्रैल 2027 में अमृतसर में होगा। यह आयोजन उत्तर भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे क्लेफ्ट देखभाल के क्षेत्र में काफी प्रगति होने की उम्मीद है। इस मौके पर डॉ. महाजन ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है और वह पूरे भारत में होंठ और चेहरे की सर्जरी से जुड़े इलाज, रिसर्च और ट्रेनिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर में होने वाला सम्मेलन मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नितिन मोकल की देखरेख में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *