अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर की प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा को राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में प्रतिष्ठित ‘प्रिंसिपल ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों के समग्र विकास के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता रायन स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सम्मेलन के दौरान मल्होत्रा ने सीबीएसई की अनिवार्य कार्यशालाओं में भाग लेकर नवीनतम शैक्षिक सुधारों और नीतियों की जानकारी ली। उन्होंने गोलमेज सम्मेलन में भाग लेते हुए शिक्षा के भविष्य को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर भी चर्चा की। प्रिंसिपल मल्होत्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय रायन संस्थान के अध्यक्ष सर डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के निरंतर मार्गदर्शन को दिया।


