नंदोत्सव में गूंजा ‘श्याम तेरी मुरली पुकारे राधा नाम’

भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा रोड ग्रीन फील्ड के श्री मुक्ति नारायण धाम तिरुपति बाला जी मंदिर में नंदोत्सव मनाया। मंदिर ट्रस्टियों और संगत के सहयोग से मनाए नंदोत्सव दौरान कई भक्तजन पहुंचे। पंडितों ने मिलकर सारे मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया। उन्होंने श्री ठाकुर का भी सुंदर शृंगार करके नए वस्त्र धारण करवाए। इसी दौरान रामजी दास, ध्रुव कुमार ने मिलकर ठाकुर जी का गुणगान शुरू किया। गणेश वंदना से शुरू किए भजन में जैसे ही गायनों ने ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ की धुन छेड़ी तो मंदिर में बैठे भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे। इससे पहले मंदिर ट्रस्टी चरणजीत अग्निहोत्री ने सभी भक्तों को नंदोत्सव की बधाई दी। भजनों दौरान छोटे बच्चों को खिलौने बांटे गए। जबकि महिला भक्तों को मोतियों की मालाएं बांटी गई। पंडितों ने श्री ठाकुर जी को 65 भोग लगाए और उसका प्रसाद भक्तों में बांटा। अंत में लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर चरणजीत भास्कर, रूपेश गोयनका, रवि शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, राजेश शर्मा, राज कुमार, संजीव शर्मा, सुदेश मन्सोत्रा, पंडित विजय मिश्रा, पं. विष्णु मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *