माधव विद्या निकेतन स्कूल में करियर गाइडेंस कार्यक्रम

अमृतसर| माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रणजीत एवेन्यू में छात्रों के करियर गाइडेंस के लिए एक विशेष कार्यक्रम करवाया गया। इस कार्यक्रम में अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रिंसिपल और प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. गौरव तेजपाल ने शिरकत की। डॉ. तेजपाल ने 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में सपने जरूर देखने चाहिए। उन्होंने कहा कि सपने ही हमें हमारी मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का प्रोत्साहन दिया। इस दौरान, डॉ. तेजपाल ने छात्रों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने प्रश्नोत्तर शैली में बच्चों से बात की और उनके भविष्य की आकांक्षाओं को जानने का प्रयास किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रीना ठाकुर और उप-प्रिंसिपल दीपेंद्रपाल कौर भी उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *