अमृतसर | श्री गुरु रविदास प्रकाश मंदिर हेड ऑफिस भूषणपुरा में महान संत समागम 31 अगस्त को सुबह 11 बजे कराया जाएगा। इस संत समागम में 108 संत कृष्ण नाथ महाराज,108 संत स्वामी गुरदीप गिरि महाराज डेरा स्वामी संगत गिरी पठानकोट वाले अपने रुहानी कीर्तन से सत्संग को निहाल करेंगे। प्रधान हुकूमत राय टोनी ने बताया कि इस सत्संग में पंजाब के कई नेता और शहरवासी शामिल होंगे। वहीं गुरु का लंगर अटूट लगाया जाएगा।


