भास्कर न्यूज|टिटिलागढ़ नगर में एक स्थानीय रिसॉर्ट पर सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। ओडिशा राज्य के भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल बालांगीर ज़िला दौरे में टिटिलागढ़ पहुंचे थे। जहां उन्होंने संजीव ठाकुर से मिलने उनके कथा स्थल पर पहुंच कर आशीर्वाद लिया और इस दौरान वह सनातन धर्म को किस तरफ़ लोगो तक पहुंचा सके इस पर चर्चा हुई। ठाकुरजी ने कहा कि वह भागवत कथा में बहुत शक्ति और प्रभाव है, जिससे आज के दिनों में जो धर्म परिवर्तन, हिंसा भाव, द्वेष, मनोबल का अभाव, समर्पण की कमी, लव जियाद को कुछ हद तक कम करने की प्रयास कर रहे है। उनकी बहुत कथाएं विदेशों में भी होती है और लंदन में एक सुंदर जगन्नाथ मंदिर बनाने की इच्छा की बात सामलजी से साझा किया। ठाकुरजी और उनके बड़े भाई राजीव कृष्णा ने बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहने की बात कही। सामल जी ने जगन्नाथ पुरी में एक भागवत कथा करने की अनुरोध भी किया था। इस अवसर पर टिटिलागढ़ के विधायक नबीन जैन, आदेश बाबा,उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कालाहांडी जोन के सचिव किशोर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, लाठोर से घन्नू अग्रवाल, अग्राव्सल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गोयल, कालाहांडी के भाजपा अध्यक्ष, बालांगीर के अध्यक्ष श्रीबाश्य बेहरा, प्रशांत सड़ंगी आदि उपस्थित थे।


