केंद्रीय मंत्री ने मूर्ति ज्ञान का किया विमोचन

अमृतसर| भगवान श्री चक्रधर स्वामी जी का 803वां अवतार दिवस मनाया गया। निमित्त महाराष्ट्र शासन, विद्वत परिषद और श्री सांवली मूर्ति मंदिर के द्वारा महाराष्ट्र सदन दिल्ली में देश-विदेशों से भक्त और संत आए। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने चौक पासियां स्थित अध्यात्म केंद्र प्राचीन मंदिर श्री जय कृष्णियां के संचालक दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री जी के द्वारा लिखित श्री चक्रधर स्वामी जीवन पर आधारित पुस्तक मूर्ति ज्ञान का विमोचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महानुभाव पंथ ज्ञान और शिक्षा पर आधारित है। इस पंथ के अनुयाई और संत शिक्षा के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं जो आज के समय में बहुत बड़ी बात है। इसके उपरांत ज्ञान सत्र और सत्कार का कार्यक्रम संपन्न किया। इसमें कवीश्वर कुलाचार्य कारांजेकर बाबा, पूनम बाई, लोकेश सेठी, सचिव किरण कुलकर्णी, डा सनातन मुनि शाहपुर-कर समेत कई संत शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *