ईस्ट टेक से झारखंड की अच्छी इमेज बनाने का है अवसर

दीपाटोली स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में ईस्ट टेक संगोष्ठी-2025 आत्मनिर्भर से संपूर्णता का आयोजन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ईस्ट टेक के आयोजन से झारखंड की तकदीर बदलने का प्रयास है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसमें सहयोग करने की बात कही है। झारखंड की अच्छी इमेज देश में बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्षा सेक्टर में कई नए और बड़े कार्य हो रहे हैं, किंतु अब भी कई मामलों में हम पीछे हैं। यही कारण है कि रांची में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन एसआइडीएम व सीआईआई झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। कार्यक्रम में लोगो का अनावरण भी किया गया। मेजर जनरल मदनराज ने कहा कि ईस्ट टेक से रक्षा सेक्टर को बहुत लाभ मिलेंगे संगोष्ठी में ईस्टर्न कमांडेड मेजर जेनरल मदनराज पांडेय ने कहा कि ईस्ट टेक-2025 के आयोजन से रक्षा सेक्टर को बहुत लाभ मिलने वाला है। रक्षा सेक्टर की जरूरतों को पूरा करने में यह एक्सपो मददगार साबित होगा। मेजर जेनरल सज्जन सिंह मान ने कहा कि ईस्ट टेक के माध्यम के सेना और इंडस्ट्री के बीच एक सहयोग बढ़ेगा। रक्षा सेक्टर में नई तकनीक, उपकरण और इनोवेशन की जरूरत है। साथ ही भविष्य की तकनीक पर भी काम कर रहे हैं। एसआइडीएम के अशोक कानोडिया ने कहा कि भारत रक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। बिग्रेडियर आशीष भट्टाचार्य ने रक्षा के क्षेत्र में एमएसएमई के रोल की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *