शराब घोटाले की राशि का मनी लान्ड्रिंग के मामले के आरोपी कारोबारी योगेद्र तिवारी के खिलाफ आरोप गठन पर सुनवाई अब 10 सितंबर को होगी। मंगलवार को मामले में आरोप गठन पर सुनवाई के पीएमएलए कोर्ट में सूचीबद्ध थी। लेकिन समय की मांग की गई। जिस पर अदालत ने समय देते हुए 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।


